New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9ed85bcef73f79eff3d4193188572190ffaf462e22352f7180e5033688da5505.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट, सूखी लाल मिर्च |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चिकन चिल्ली एण्ड ब्रौक्ली स्टर-फ्राई
- २ हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट
- ५-६ सूखी लाल मिर्च
- १ ब्रोक्ली/ विलायती गोभी
- १ १/२(डेड़ इंच टुकड़ा अदरक
- १० कलियाँ लहसुन
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटे चम्मच चीनी
- ८-१० हरे प्याज़ का सफेद भाग
- २ बड़े चम्मच सोय सॉस
- ४ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १ छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
- ४ बड़े चम्मच तिल का तेल
- १ बड़ा चमचा होयसिन सॉस
- १ बड़ा चमचा तिल सेके हुए
विधि
- ब्रौक्ली का डण्ठल काट लें। छोटे छोटे फूल अलग कर लें। चौपर में अदरक और लहसुन को चौप कर लें।
- नौन-स्टिक वोक में तेल गरम करें। ब्रौक्ली के डण्ठल डालकर आधा मिनिट भूनें। ब्रौक्ली के फूल, नमक और एक चम्मच चीनी डालें। थोड़ा सा पानी छिड़क दें और दो-तीन मिनिट पकाएँ। ब्रौक्ली थोड़ी कड़क ही रहने दें।
- एक प्लेट में अलग रख दें। हरे प्याज़ को स्लाइस कर लें। चिकन ब्रेस्ट के आधा इन्च के क्यूब्ज़ काटें और एक बाउल में रखें।
- इसमें आधी मात्रा कटा हुआ अदरक-लहसुन, सोय सौस, तीन बड़े चम्मच कोर्नफ्लावर, बाकी चीनी, आधा छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, नमक और दो बड़े चम्मच तिल का तेल डालकर मिला लें ।
- अलग रखें और पन्द्रह मिनिट मैरिनेट करें। नौन-स्टिक वोक मेँ बाकी तिल का तेल गरम करें। लाल मिर्च के बीज निकाल लें और तोड़कर वोक में डालें और आधा मिनिट भूनें।
- हरे प्याज़, बाकी अदरक-लहसुन डालें और एक मिनिट और भूनें। चिकन डालें और तेज़ आँच पर एक मिनिट भूनें। थोड़ा-सा पानी छिड़क कर पकने दें।
- बाकी कोर्नफ्लावर एक-चौथाई कप पानी में मिला लें। चिकन में ब्रौक्ली डालकर मिला लें। होयसिन सौस डालें। एक कप पानी, बाकी की कुटी हुई लाल मिर्च, नमक और कोर्नफ्लावर का घोल डालें और मिलाएँ।
- चिकन पूरा पकने दें। तिल छिड़क दें और स्टीम्ड राइस के साथ गरमागरम चिकन चिल्ली एण्ड ब्रौक्ली स्टर-फ्राई सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 406 |
कार्बोहाइड्रेट | 26.4 |
प्रोटीन | 17.6 |
फैट | 26.1 |
फाइबर | 2.9 |