New Update
मुख्य सामग्री | चेरी टमाटर, मास्करपोन चीज़ |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चेरी टोमाटो मास्करपोन एन्ड ऐस्परैगस रिज़ोटो
- ८-१० चेरी टमाटर दो हिस्सों में कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच मास्करपोन चीज़
- ८ ऐस्परैगस / शतावरी छिला हुआ
- १ कप आरबोरिओ राइस
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- २ छोटे चम्मच ऑलिव आइल
- कलियाँ लहसुन बारीक कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटा हुआ
- ५ कप वेजिटेबल स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- २ बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम
- २ बड़े चम्मच पारमेज़ान चीज़ घिसा हुआ
- १ बड़ा चमचा कुटी हुई कालीमिर्च
विधि
- चार ऐस्परैगस का उपरी भाग काटकर सजाने के लिए अलग रखें और उनका बचा भाग, दूसरे चार ऐस्परैगस के साथ काट कर रखें।
- एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन और ऑलिव आइल गरम करें, उसमें लहसुन डालकर तीन सेकेन्ड तक भूनें।
- फिर उसमें प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब चावल डालकर पाँच मिनिट तक भूनें।
- दो कप वेजिटेबल स्टॉक, नमक, टोमाटो प्यूरी डालें और उबाल आने दें।
- जब उबलने लगे तब आँच को धिमी करें और पकाएँ जब तक सब पानी सोख जाए।
- फिर बचा हुआ वेजिटेबल स्टॉक, चेरी टोमाटो, कटे ऐस्परैगस डालें और अच्छी तरह पकाएँ। पैन को आँच पर से उतारें।
- अब क्रीम, मास्करपोन चीज़, पारमेज़ान चीज़ और कुटी काली मिर्चें डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अलग रखे ऐस्परैगस से सजाकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1372 |
कार्बोहाइड्रेट | 196.9 |
प्रोटीन | 26.4 |
फैट | 53.2 |
फाइबर | Niacin- 4.8mg |