New Update
मुख्य सामग्री | प्रोसेस्ड चीज़, सफेद ब्रेड |
क्यूज़ीन | दिल्ली |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चीज़ी ब्रेड पकोड़ा
- १५ ० ग्राम प्रोसेस्ड चीज़ घिसा हुआ
- ८ सफेद ब्रेड
- १ १/२(डेड़ कप बेसन
- स्वादानुसार नमक
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- २ हरी मिर्च कटा हुआ
- चाट मसाला १ चोटा चमच + छिड़कने के लिए
- तल ने के लिए ऑइल
- चुटकी सोडा बाईकारबोनेट/ मीठा सोडा/ खाने का सोडा
विधि
- एक बाउल में बेसन और नमक डालें, आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना और गाढा घोल तैयार करें।
- दूसरे बाउल में चीज़, प्याज़, हरा धनिया, हरि मिर्चें और एक छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ब्रेड के चार स्लाइसों पर चीज़ का मिश्रण समान फैलाएँ।
- बचे चार ब्रेड स्लाइसों से ढक दें और उनके त्रिकोन काटें। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। घोल में खाने का सोडा डालकर अच्छी तरह फेंटें।
- हर त्रिकोन को घोल में डुबोएँ ताकि उनपर घोल अच्छी तरह चढ जाए फिर उन्हें गरम तेल में तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए।
- तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। हर त्रिकोन के छोटे त्रिकोन काटें, उनपर चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1927 |
कार्बोहाइड्रेट | 193.3 |
प्रोटीन | 81 |
फैट | 92.2 |
फाइबर | Calcium- 1333.6mg |