New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1912ffd967ce3815d56626188b756d2a640c140c331bc2e0b3f3c1cf7ecaa31d.jpg)
मुख्य सामग्री | चीज़, पनीर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चीज़ ऐन्ड पनीर टार्टलेट्स
- ३ छोटे चम्मच चीज़ छोटे क्यूब्स
- ३ छोटे चम्मच पनीर छोटे क्यूब्स
- ८ ब्राउन ब्रेड
- स्वादानुसार ऑइल
- १ छोटा चम्मच हालापीनो कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा काले ऑलिव/ काले जैतून
- १ बड़ा चमचा चेरी टमाटर दो हिस्सों में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- कुछ ताज़े बेसिल के पत्ते
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम होने रख दें।
- ब्रेड स्लाइस के बगलों को ट्रिम कर लें, और बेलन से बेल कर चपटा कर लें। इन्हे अब मफ्फिन ट्रे पर रखें, और उनके ऊपर ग्लास के बाउल रखें कुछ मिनिटों के लिए फिर बाउलों को हटा लें।
- ब्रेड पर थोड़ा तेल छिड़कें, फिर उनके ऊपर बाउल रखें और गरम ओवन में रख कर 10-12 मिनिट तक पकाएँ।
- एक बाउल में चीज़, पनीर, हालापीनोज़, काले ऑलिव, चेरी टोमाटोस, नमक, काली मिर्च पावडर और तोड़े हुए बेसिल के पत्ते डालकर मिला लें।
- मफ्फिन ट्रे को ओवन में से निकालकर ग्लास बाउलों को हटा दें। ब्रेड के कपों को तैयार किए मिश्रण से भरें और ट्रे को वापिस ओवन में रख कर 3-4 मिनिट तक पकाएँ।
- तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 269.25 |
कार्बोहाइड्रेट | 34.9 |
प्रोटीन | 6.9 |
फैट | 11.23 |
फाइबर | 0.6 |