New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/43519b0e0fbd607fb97059c42b2d28712272210b34813f7d670797e1272b06e2.jpg)
मुख्य सामग्री | चीज़ स्लाइस , प्रोसेस्ड चीज़ |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चीज़ सैंडविच विद वाईट सौस
- २ चीज़ स्लाइस
- २ बड़े चम्मच प्रोसेस्ड चीज़ घिसा हुआ
- ८ मल्टीग्रेन ब्रेड
- २ बड़े चम्मच वाइट सौस
- ४ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- ४ अंडे
- स्वादानुसार नमक
- ४ छोटे चम्मच मस्टर्ड सॉस
- ४ हैम
विधि
- नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें। एक अंडे को तोड़कर इस में डालें और सनी साइड अप (हाफ फ्राइ) फ्राइ कर लें। फिर इसे सावधानी से एक प्लेट पर रखें।
- इसी तरह 3 और हाफ फ्राईड ऐग बनाकर अलग अलग प्लेट में रखें। एक कटोरे में वाईट सौस और घिसी हुई चीज़ को अच्छी तरह मिला लें। सब ब्रैड स्लाइस को टेबल पर रखें और इन में से चार पर मस्टर्ड सौस डालकर फैला लें।
- फिर हैम के स्लाइस को ब्रैड स्लाइस के आकार में काट कर मस्टर्ड सौस के ऊपर रखें। इन में से दो स्लाइस पर वाईट सौस और चीज़ के मिश्रण को डालें और फैला लें।
- इन्हें बचे हुए सादे स्लाइस के एक एक स्लाइस से ढक दें। एक सैंडविच ग्रिलर को गरम करें, इस पर थोड़ा सा तेल छिड़कें, फिर बनाये हुए दो सैंडविच को रख कर ग्रिल होने दें जब तक दोनों तरफ से सुनहरा हो जाये।
- अब बचे हुए दो स्लाइस पर हैम के ऊपर एक एक चीज़ का स्लाइस रखें; बचे हुए सादे स्लाइस में से एक एक स्लाइस से ढक दें।
- इन्हें भी सुनहरा होने तक ग्रिल कर लें। हर सैंडविच पर फ्राईड ऐग रख कर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 471 |
कार्बोहाइड्रेट | 26.5 |
प्रोटीन | 21.3 |
फैट | 31.4 |
फाइबर | 3.3 |