New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0cc3e2817a7691e6f2df8cf7cab678904bb081862d70e307a121bed6e91f03eb.jpg)
मुख्य सामग्री | ग्रेटएड चेडर चीस , मैदा |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चीज़ क्रैकर्स
- १ कप ग्रेटएड चेडर चीस
- १ कप मैदा
- ४ बड़े चम्मच मक्खन
- १ १/८ छोटा चम्मच लहसुन का पावडर
- १/४ छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- १/४ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर गरम करें। एक बेकिंग ट्रे पर एक सिलिकॉन का शीट रखें।
- एक बाउल में मक्खन और चीज़ को डालें और अच्छे से मिलायें।
- उसमें डालें गार्लिक पावडर, काली मिर्च पावडर और लाल मिर्च पावडर और अच्छे से मिलायें। अब डालें मैदा और अच्छे से मिलायें।
- फिर डालें 2 बड़े चम्मच पानी और एक सख्त लोई गूंद लें। अब इस लोई एक बड़े आधे इन्च के मोटे शीट में बेल लें।
- फिर छुरी की मदद से इस शीट में से डायमंड के आकार के हिस्से काट लें और उन्हें बेकिंग ट्रे पर रखें।
- डायमंड के ऊपर एक फोर्क की मदद से छोटे-छोटे छेद कर दें और ट्रे को पहले से गरम किये हुये ओवन में रख कर 12-15 मिनिट तक बेक करें।
- फिर ओवन में से निकाल कर ठंडा करें। चाय के साथ परोसें या एयर टाइट कन्टेनर में 3-4 दिनों तक रखें।