New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b6611f425594d9c6f20183e6ac2fb0fc259cb891729883ecca4edf92f11b5a3c.jpg)
मुख्य सामग्री | चीज़, साबुत मूंग |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चीज़ एन्ड मूंग वॉफल्स
- १/२(आधा) कप चीज़
- १/२(आधा) कप साबुत मूंग
- ३ अंडे
- १ १/२(डेड़ कप मैदा
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १ बड़ा चमचा चीनी
- १ कप ऑइल
- १ कप छास
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
विधि
- अन्डे तोड़कर एक बाउल में डालें और फेंटें। मैदा, नमक, बेकिंग पावडर और बेकिंग सोडा छानकर उसी बाउल में डालें।
- फिर चीनी डालकर सब अच्छी तरह मिलाएँ। तेल डालकर मिलाएँ।
- फिर छास डालकर फेंटे जब तक बिना गुठली के घोल बन जाए। फिर उसमें मूंग, चीज़ और लाल मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- वॉफल आयरन गरम करें और उस पर थोड़ा तेल रगड़ें। फिर उस पर थोड़ा घोल डालें, ढक्कन लगाएँ और 1 मिनिट तक पकने दें।
- थोड़ा तेल लगाएँ और 30 सेकन्ड तक पकने दें। अपने पसन्द के सॉस के साथ परोसें।