New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f273f88d6f40f1098ec9b66b1d740f88db63435a8ddac3c268cb38d5bf7ea25f.jpg)
मुख्य सामग्री | पके हुए चावल, आटा |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चावल का परांठा
- १/४(एक चौथ कप पके हुए चावल
- १ १/४ कप आटा
- स्वादानुसार नमक
- १ प्याज़ कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- २ हरी मिर्च कटा हुआ
- स्वादानुसार घी
विधि
- गेहूँ का आटा और नमक लें और आवश्यकतानुसर पानी डालकर गूंद लें।
- गीले कपड़े से ढक कर 15 मिनिट तक रहने दें। प्याज़, नमक, लाल मिर्च पावडर, हरी मिर्च को एक बाउल में मिला लें। चावल डालकर मिला लें। आटे को समान हिस्सों में बाँट लें।
- हर हिस्से की छोटी पूरी बेल लें, चावल के मिश्रण को बीच में रखें, बगलों को एक साथ लेकर सील कर दें और गोले बना लें और कुछ देर रखें। एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें।
- भरे हुए गोलों को बेलकर परांठा बना लें। गरम तवे पर परांठा रखें और 1-2 मिनिट तक पकाएँ। पलट लें, थोड़ा घी लगाएँ, फिर पलट लें।
- दूसरे ओर भी थोड़ा घी लगा लें, और पलटते हुए दोनों तरफ सुनहरा होने तक पकाएँ। दही या आचार के साथ गरमागरम परोसें।