New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/32bd66a677d4b473da680c4127927fca9045a8d73108eaceeb8146e972ae8db7.jpg)
मुख्य सामग्री | काबुली चना, मटन |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स मटन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री चना मटन
- १ कप काबुली चना भिगोया हुआ
- ५०० ग्राम मटन हड्डी सहित एक इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- २ तेज पत्ते
- ७-८ लौंग
- २ बड़ी इलाइची
- ५ छोटी इलाइची
- ७-८ काली मिर्च
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ सलाइस किया हुआ
- १/२(आधा) हल्दी का पावडर
- ३-४ हरी मिर्च
- २ छोटे चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ १/२(डेड़ कप दही
विधि
- एक प्रेशर कुकर में तेल गरम कर लें, फिर उसमें तेज पत्ते, लौंग, बड़ीइलाइची, छोटी इलाइची, काली मिर्च, प्याज़ डालकर हल्का रंग बदलने तक भूने।
- अब मटन डालें और 3-4 मिनिट तक भूनते रहे। फिर हल्दी पावडर, हरी मिर्च डालें और भूनते रहें।
- काबुली चनों को निथार कर कुकर में डालें। फिर डालें धनिया पावडर, जीरा पावडर,लाल मिर्च पावडर और नमक औरअच्छी तरह मिला लें। अब 2 कप पानी और दही डालकर मिला लें।
- कुकर को ढक कर 6-8 सीटी आने पकाएँ या जबतक मटन पूरी तरह पक कर गल जाए।
- कुकर का ढक्कन तब खोलें जब प्रेशर पूरी उतर जाए और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 461.75 |
कार्बोहाइड्रेट | 15.17 |
प्रोटीन | 28.72 |
फैट | 31.7 |
फाइबर | 0.735 |