New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3920d53186ceba11c38950f4abbad9f7a95260c8c5f26ee8363d98deafb95273.jpg)
मुख्य सामग्री | चने की दाल, बीज रहित खजूर |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चना दाल ऍन्ड खजूर हल्वा
- १ १/२(डेड़ कप चने की दाल
- ६-८ बीज रहित खजूर दरदरा कटे हुए
- २ बड़े चम्मच घी
- २० काजू
- २ बड़े चम्मच किशमिश
- १/२(आधा) कप डेसिकेटेट कोकोनट/ सूखे नारियल का बूरा
- ३ बड़े चम्मच खसखस/पोस्तो
- ४-५ लौंग
- १ कप गुड़
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें काजू डालकर सुनहरे होने तक भूनें। घी में से छानकर ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें।
- फिर उसी पैन में किशमिश डालकर एक मिनट तक भूनें। घी में से निकालकर ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। डेसिकेटड कोकोनट और खसखस को पीसकर बारीक पावडर बनाएँ।
- वही पैन वापस आँच पर रखें, उसमें लौंग, पकी चना दाल, चार कप पानी, खजूर और पीसा पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण में उबाल आने तक पकाएँ।
- फिर गुड़ डालकर लगातार चलाते रहें जबतक गुड़ पिघल जाए। थोडे काजू सजाने के लिये अलग रखें और बचे काजू और भूनी किशमिश डालें।
- अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक धिमी आँच पर पकाएँ। हल्वे को सर्विंग बाउल में डालें, अलग रखे काजू से सजाएँ और गरमागरम परोसें।