New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2e3d3915b757d832fc52a313de15fc6173e170ea4e290d43d8d5c3bfdf7ef544.jpg)
मुख्य सामग्री | चने की दाल, परवल/पड़वल |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ४१-५० मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चना दाल पड़वाल
- १ कप चने की दाल भिगोकर, नमक और हलदी पावडर के साथ पकी हुई
- २५० ग्राम परवल/पड़वल छिला हुआ
- ३ बड़े चम्मच घी
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ बड़ा चमचा अदरक बारीक कटा
- १ बड़ा चमचा लहसुन बारीक कटा
- ३ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- ३ सूखी लाल मिर्च
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच अमचूर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक नॉन स्टिक पॅन में घी गरम करें, उसमें ज़ीरा, हिंग, अद्रक, लहसून, हरि मिर्चें और सूखी लाल मिर्चें डालकर महक आने तक भूनें।
- पड़वल के ½ सेन्टिमिटर मोटे गोल स्लाइस काटकर पॅन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। 10-12 मिनट तक पकाएँ या जबतक पड़वल पक जाए।
- अब धनिया पावडर, अमचूर, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, ज़ीरा पावडर, गरम मसाला पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 2-3 मिनट तक भूनें।
- फिर चना दाल डालकर मिलाएँ और 10-12 मिनट तक पकाएँ। सर्विंग बाउल में निकालकर गरमागरम परोसें।