New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5e75dd3203fb900533fca3ce1fcba7c2caf2eb03bc2a7918e5c7207c97c1a347.jpg)
| मुख्य सामग्री | गाजर, गोल्डन अप्रीकौट |
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | निम्न |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कैरट एन्ड अप्रीकौट सब्ज़ी
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर
- ८-१० गोल्डन अप्रीकौट
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- १ बड़ा चमचा मक्खन
- १०-१२ शैलट
- स्वादानुसार नमक
- कुछ जयफल का पावडर
- १/२(आधा) छोटे चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
- १/२(आधा) नींबू
विधि
- गाजर को गोल स्लाइसेस में काटें। अदरक को स्लाइस करें और गोल्डन अप्रीकौट को काटें।
- एक नौन स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, उसमे शैलट्स, अदरक, गाजर और अप्रीकौट डालकर मिलाएँ। नमक और ¼ कप पानी डालकर मिलाएँ। गाजर को पकने दें।
- थोड़ा जयफल ग्रेट करके डालें और मिला लें। सब पानी सूख जाने तक पकाएँ। कुटी हुई लाल मिर्च डालकर मिलाएँ।
- नींबू को निचोड़ कर उसका रस डालें। अच्छी तरह मिलाकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 106.25 |
| कार्बोहाइड्रेट | 18.3 |
| प्रोटीन | 1.45 |
| फैट | 3.025 |
| फाइबर | 2 |