New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d4842fc2e2487a1a3d614022dce6b62638dfc0e0fc1b9353280664f23cd7cbea.jpg)
मुख्य सामग्री | पके हुए केले, चीनी |
क्यूज़ीन | फ्रेंच |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री केरामलाइज़्ड बनाना क्रेप्स
- ४ पके हुए केले
- ५०० ग्राम चीनी
- १२५ ग्राम मैदा
- ३५ एम एल दूध
- ३ अंडे फेंटा हुआ
- ५० ग्राम घी
- ५० ग्राम मक्खन
- ५० ग्राम ब्राउन शुगर
- १०० ग्राम मास्करपोन चीज़
विधि
- एक बाउल में चीनी और मैदा डालकर मिलाएँ। धिरे धिरे दूध डालें और अच्छी तरह फेंटते हुए चिकना घोल बनाएँ। फिर उसमें अन्डे और घी मिलाएँ।
- फिर 10 मिनट तक रहने दें। केलों को छिलकर काटें।
- एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन पिघालें और ब्राउन शुगर और केले डालकर चलाते हए पकाएँ, जबतक पक कर गाढा सॉस बन जाए।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन गरम करके उसमें एक कडछी भर घोल डालें, पैन को घुमाए और समान और पतला क्रेप बनाए।
- उसपर केले का मिश्रण रखें, उसके उपर थोडा मेसकार्पोने चीज़ रखें, क्रेप को मोडकर गरमागरम परोसें।