New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/90886d0da74724934146657e6c795c81eb27e604f55aca790f9ffdbeb16b96aa.jpg)
मुख्य सामग्री | हरी शिमला मिर्च , हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री कैप्सिकम चिकन
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च क्यूब्स् में कटी हुई
- २ हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ बड़ा चमचा लहसुन कटा हुआ
- १ इन्च अदरक बारीक कटा हुआ
- २-३ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- १/४(एक चौथ बड़ा चमचा हल्दी का पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच धनिया पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ क्यूब्स् में कटा हुआ
- १/२ (आधा) निंबु का रस
- ७-८ ताज़े धनिये की टहनी
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें डालें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन के सुनहरे होने तक भूनें।
- फिर चिकन को स्लाइस करें और पैन में डालकर अच्छे से मिलायें। फिर डालें शिमला मिर्च, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
- फिर डालें हल्दी पावडर, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर और नमक, अच्छे से मिलायें और 2 मिनट तक पकायें।
- फिर डालें प्याज़, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। फिर डालें निंबु का रस और अच्छे से मिलायें।
- अब धनिया के डंठल काटें और पैन में डाल कर टॉस करके मिलायें। गरम-गरम परोसें।