New Update
मुख्य सामग्री | बंदगोभी, प्याज़ |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 6-10 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री केबेज सूप
- १ मध्यम आकार बंदगोभी कटा हुआ
- २ मध्यम आकार प्याज़ कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- ४ मध्यम आकार टमाटर कटा हुआ
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- १ मध्यम आकार हरी शिमला मिर्च कटा हुआ
- ४ छोटा चम्मच नींबु का रस
विधि
- एक गहरा नॉन स्टिक पैन गरम कर लें। उसमें डालें प्याज़ और उसे एक मिनिट तक रोस्ट करें।
- फिर उसमें डालें पत्तागोभी और नमक और मिला लें। फिर उसमें डालें 4 कप पानी और ढककर 2-3 मिनिट तक पका लें।
- फिर उसमें डालें टमाटर और कालीमिर्च पावडर और मिला लें और 2-3 मिनिट तक पका लें। फिर उसमें डालें हरी शिमला मिर्च और ढककर 7-8 मिनिट तक पकाएँ।
- फिर उसमें डालें नींबु का रस, अच्छी तरह मिलाएँ और पैन को आँच से हटा दें। गरमागरम परोसें।