New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/373e0d4820be7d4083ed26a6c7be28330c94ca93859698a6c938ae3884f66210.jpg)
मुख्य सामग्री | बटरस्कॉच आईसक्रीम, टिन्ड चेरी |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ५१-६० मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बटरस्कौच आइसक्रीम विद चैरीज़
- १ १/२(डेड़ बटरस्कॉच आईसक्रीम
- १ छोटा टिन्ड चेरी निथारा हुआ
- १/२(आधा) कप चॉकलेट सौस
- ८ इन्च वेनीला स्पौन्ज केक
विधि
- केक के गोलाई में दो बराबर हिस्से करें। एक हिस्सा स्प्रिंग-फोर्म केक टिन में रखें। चैरीज़ और आइसक्रीम को मिक्स कर लें।
- पहले केक पर थोड़ी सी चौकलेट सौस लगाएँ और इस के ऊपर आइसक्रीम की आधी मात्रा डाल दें।
- फिर इसे केक के दूसरे भाग से ढक दें। इस के ऊपर लगाएँ थोड़ी सी चौकलेट सौस और इस के ऊपर बाकी आइसक्रीम डाल दें।
- बाकी चौकलेट सौस ऊपर सें डालें और टूथपिक की सहायता से ऊपर डिज़ाइन बनालें।
- केक टिन को फिर फ्रीज़र में सैट होने रख दें। सर्व करने के लिए स्प्रिंग-फोर्म केक टिन को खोलें और केक के वैड्ज काटकर बटरस्कौच आइसक्रीम विद चैरीज़ सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1172 |
कार्बोहाइड्रेट | 148.3 |
प्रोटीन | 14.1 |
फैट | 64.8 |
फाइबर | 0.2 |