New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f7d3aeaf0e1a2b09938103d1660b5a65e1d82a23c04895c17afa2d6261b6f52d.jpg)
मुख्य सामग्री | अदरक, पके हुए चावल |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बर्न्ट जिनजर राइस
- ४ अदरक
- २ कप पके हुए चावल
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- २ हरे प्याज़
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- ८ कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- १० ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल
- २ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
विधि
- अदरक को बारीक स्लाइस करें।
एक नॉन-स्टिक वॉक मे 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। हरे प्याज़ को मोटे और गोल टुकडों में काट लें। वॉक में अदरक डालें और तेज़ आँच पर करारे और थोडे़ से जलने तक भूनें। - हरे प्याज़ डालकर टॉस करें। अब चावल, नमक, व्हाइट पेपर पावडर डालकर टॉस करें और एल बाउल मे निकालकर रखें। उसी वॉक में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, फिर लहसुन डालकर हल्का टॉस करें। ब्रोक्ली, थोड़ा पानी और नमक डालकर टॉस करें।
- अब डालें कॉर्नफ्लावर का मिश्रण और मिला लें। बाउल में चावल के बीच एक रिंग रखें। ब्रोक्ली रिंग के अन्दर डालें और सावधानी से रिंग निकाल लें। गरमागरम परोसें|