New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/8c175115314199872c78156df58d08c2f873c97ff90df41ded8e734f404e5ad9.jpg)
मुख्य सामग्री | फ्रेंच ब्रेड, पारमेज़ान चीज़ |
क्यूज़ीन | फ्रेंच |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ब्रुशकेटा
- १ फ्रेंच ब्रेड
- स्वादानुसार पारमेज़ान चीज़
- २ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- १०-१२ लहसुन लौंग ,बारीक कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच अखरोट सेके हुए
- १ कप मशरूम बारीक कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच किशमिश
- थोड़ी सी पंकड़ियाँ पार्सले
- १०० एम एल एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। फ्रेन्च ब्रेड के लम्बे स्लाइस काटें और सुनहरा होने तक टोस्ट करें।
- एक नॉन स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें, उसमें लहसून डालकर महक आने तक भूनें।
- अखरोट को काटें। पैन में मशरूम डालें और तेज़ आँच पर पकाएँ। किशमिश को मोटा मोटा काटें।
- जब मशरूम हल्का भुरा हो जाए तब किशमिश और अखरोट डालकर मिलाएँ। पार्सली बारीक काटें और मशरूम मिश्रण में डालें।
- ब्रेड के हर स्लाइस पर एक लहसून की कली घिसें और एक प्लेट पर रखें।
- उनपर थोडा एक्सट्रा वर्ज़िन ऑलिव ऑयल छिडकें और गरम ऑवन में करारे होने तक टोस्ट करें।
- टोस्ट किये हर स्लाइस पर कुछ पार्मेज़ान चीज़ कद्दुकस करें। फिर उनपर मशरूम का मिश्रण फैलाएँ।
- थोडा और पार्मेज़ान चीज़ कद्दुकस करें और तुरन्त परोसें।