New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c997e862cdae4904f1b093b39919aa0ce13af8c61ba1157e8626716ee44fa9d5.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्रोक्ली/ विलायती गोभी, प्याज़ |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री ब्रौक्ली कप्स
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल में कटे हुए
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ पूरा अंडा
- १ अंडे की ज़र्दी
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- १ चुटकी जयफल घिसा हुआ
- ३ बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम
- ग्रीज़ करने के लिये मक्खन
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तापमान पर गरम करें। प्याज़ को काट लें।
- ब्रौक्ली को ब्लाँच कर लें और एक ब्लैंडर जार में डालें। इसमें डालें एक अंडा और नमक, कालीमिर्च पावडर, जयफल और पीसकर प्यूरी बना लें।
- प्यूरी एक बाउल में रखें। इसमें डालें अंडे की ज़र्दी, प्याज़, क्रीम और मिला लें। एक बेकिंग ट्रे में पानी डालकर गरम करें।
- सिलिकोन मोल्ड को ग्रीज़ करें और इन्में डालें ब्रौक्ली का मिक्सचर। ध्यान रखें कि उपर तक नहीं भरें।
- इन सिलिकोन क्पस को बेकिंग ट्रे में रखें और ट्रे को गरम ओवन में रख दें। ओवन में सटीम करें। मोल्ड से निकालें और ब्रौक्ली कप्स सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 121 |
कार्बोहाइड्रेट | 7.3 |
प्रोटीन | 4.6 |
फैट | 8.6 |
फाइबर | 1.7 |