New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a93d0349637313eea658552840857a8eaab65162d02ba91b36bb4309dd69f90a.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्रोक्ली/ विलायती गोभी, अंडे |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री ब्रोक्ली बाइट्स्
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल अलग करके ब्लांच किये हुए
- ३ अंडे
- १/२(आधा) कप ब्रेड क्रम
- १/४(एक चौथ कप गाजर घिसा हुआ
- ४ बड़े चम्मच पारमेज़ान चीज़ पावडर
- कुटी हुई कालीमिर्च १ चुटकी कुटी
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच इतालियन सीसोनिंग
- ताज़े थाइम के डंठल
- १/२(आधा) कप प्रोसेस्ड चीज़ घिसा हुआ
- ताज़े पुदीने के पत्ते
- १/३(एक तिह कप गाढ़ी दही
- ½ नींबु का रस
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच शहद
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर गरम करें। एक बेकिंग ट्रे पर एक सिलिकॉन का शीट रखें।
- ब्रोक्ली के फ्लोरेट्स् को छोटे टुकड़ों में काटकर एक बाउल में रखें।
- उसमें डालें 2 अंडे, ब्रेडक्रम्ब्स्, गाजर, पार्मेज़ान चीज़ पावडर, कुटी हुई काली मिर्च, नमक, इटैलियन सीज़निंग और कटे हुये थाइम के डंठल और अच्छे से मिलायें। उसमें डालें बचा हुआ अंडा और अच्छे से मिलायें।
- फिर डालें प्रोसेस्ड चीज़ और एक बार फिर अच्छे से मिलायें। अपने हाथों में थोड़ा पानी लगाकर ब्रोक्ली के मिश्रण को 8 समान हिस्सों में बाटें और उन हिस्सों को पैटी का आकार दें।
- फिर इन पैटी को बेकिंग ट्रे पर रखें और ट्रे को पहले से गरम किये हुये ओवन में रख कर 10-12 मिनिट तक बेक करें। मिन्ट-योघर्ट डिप बनाने के लिये, कुछ पुदीना के पत्तों को बारीक काटें और एक बाउल में रखें।
- उसमें डालें दही, निंबु का रस, नमक, काली मिर्च पावडर और शहद और अच्छे से मिलायें। पैटी को ओवन से निकालें और एक सर्विंग डिश पर रखें।
- पुदीना के पत्तों से सजायें और मिन्ट-योघर्ट डिप के साथ गरमागरम परोसें।