New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ac55e2f1060f4a4ccf497a1d927a6720e438e6d66264e6b10f37b7a8c30583f4.jpg)
मुख्य सामग्री | गेहूँ के आटे के तौरतिया , ऑइल |
क्यूज़ीन | मेक्सिकन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ब्रेकफास्ट बुरीतोज़
- ४ गेहूँ के आटे के तौरतिया
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ८-१० स्पाईसी चिकन सौसेजे़स
- २ बड़े चम्मच मक्खन ठंडा किया हुआ
- २ अंडे फेंटा हुआ
- १६ ब्रोक्ली/ विलायती गोभी उबालर ठंडे पानी में धोलें
- २ बड़े चम्मच क्रीम
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- १/२(आधा) कप ग्रेटेड/घिसी हुई चीज़
- १०-१२ हालापीनो
- कुछ आईसबर्ग लेटस के पत्ते
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें। प्याज़ स्लाइस कर लें।
- सॉसेज के पतले-पतले स्लाइस कर लें। प्याज़ और सॉसेज पैन में डालकर भूने। पैन को आँच पर से हटाकर उसमें ठंडा मक्खन डालें और मिला लें।
- अन्डे डालकर, चलाते हुए, स्क्रैम्बल कर लें। ध्यान रहे कि वे ज़्यादा न पकें। अब डालें क्रीम, नमक और काली मिर्च पावडर और मिला लें। चीज़ डालकर मिला लें।
- एक तौरतिया को टेबल पर फैलाएँ, उसके बीच में थोड़ा अन्डे का मिश्रण रखें, साथ में 4 ब्रोक्ली के फूल एक लाइन में रखें।
- अब रखें हालापीनो के स्लाइस और लेटस के पत्ते और कस के रोल करें। इसी तरह दूसरे रोल बना लें और तुरन्त परोसें।