New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7a7c93e035e249f7125f8b46a553523e73967bc6b2e7add050b32a3209c0ad1e.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्रेड स्लाइस |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ब्रैड उपमा
- १२ ब्रेड स्लाइस
विधि
- अदरक को बारीक काट लें। एक नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें। प्याज़ को भी बारीक काट लें। तेल गरम होने पर जीरा और राई डालें और फूटने दें।
- अदरक और प्याज़ डालकर नरम होने तक भूनें। हरी मिर्च को बारीक काटकर डालें और अच्छी तरह से भूनें। टमाटर को मोटा-मोटा काट लें। आलू को मोटा-मोटा काटकर डालें और मिला लें।
- टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर और नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें। एक चौथाई कप पानी डालकर मिला लें और पकने दें। इस दौरान ब्रैड के स्लाइस को ट्रिम करके छोटे क्यूब्ज़ में काट लें।
- जब टमाटर हल्का सा नरम हो जाये तब ब्रैड को डालकर अच्छी तरह मिला लें। आँच को धीमी करें। हरे प्याज़ के पत्तियों को काटकर डालें और मिला लें। नींबु का रस डालकर मिला लें और गरमागरम परोसें।