New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fc03250cfde5e4dcd286bd41288817b6bd0f36449488322d114a91713cdde3fa.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्रेड स्लाइस, घी |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ब्रेड का हलवा
- ८-१० ब्रेड स्लाइस
- ४-५ बड़े चम्मच घी
- १ बड़ा चमचा आलमंड/बादाम बारीक कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा काजू बारीक कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा किशमिश
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- २ बड़े चम्मच चीनी
- १/२(आधा) कप खोवा / मावा घिसा हुआ
- १/४(एक चौथ कप दूध
विधि
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में घी गरम करें।
- ब्रेड स्लाइस को छोटे टुकड़ों में काट लें और ब्रेड के किनारों को फ्राई करके अबज्ञौरबेंट पेपर में सोख लें।
- बादाम और काजू को बारीक काट लें। आँच को कम करके बादाम, काजू, किशमिश और ब्रेड के टुकड़ों को भून लें। इलाइची पावडर और चीनी उसमें अच्छी तरह मिला लें।
- खोआ डालकर भी अच्छी तरह मिला लें। दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक मिनिट पका लें। सर्विंग बाउल में डालकर फ्राइड ब्रेड से सजाकर परोसें।