New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0320ce37bcf4ef6f1fc0801c356c3f99c8dabdb2446c405d768351789698c2dc.jpg)
मुख्य सामग्री | पके हुए केले, इन्सटेंट कॉफी पावडर |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | पेय |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ब्राज़िलियन कौफी बनानाज़
- ४ छोटा पके हुए केले
- १ बड़ा चमचा इन्सटेंट कॉफी पावडर
- ८ बड़े चम्मच गाढ़ी दही
- २ बड़े चम्मच ब्राउन शुगर
- २ बड़े चम्मच ताज़े अनार के दाने
- ४ आलमंड/बादाम लम्बा कटा हुआ
विधि
- केलों को छीलकर मोटा मोटा काट लें और एक ब्लैंडर के जार में रखें। इसमें डालें इंस्टेन्ट कौफी पावडर और अच्छी तरह ब्लैंड करें।
- चार छोटे ग्लास को इस से आधा आधा भर लें।
- हर एक में उपर से डालें दो-दो बड़े चम्मच गाढ़ी दही और छिड़के ब्राउन शुगर, थोड़े से ताज़े अनार के दाने और थोड़े से बादाम।
- ठंडा करें और ब्राज़िलियन कौफी बनानाज़ सर्व करें।