New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/155f9d097fa1ebe641f0dbe9f61ca9267ce09ad214aa5783e3d40469ff7a12c6.jpg)
मुख्य सामग्री | भिंडी, कच्चा आम |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | तीखा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री भिन्डी आम की कतलियाँ
- २०० ग्राम भिंडी ,लम्बी पट्टी में कटा हुआ
- १ कच्चा आम ,लम्बी पट्टी में कटा हुआ
- २-३ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चमचा लहसुन ,बारीक कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा अदरक ,बारीक कटा हुआ
- १ कप शैलट ,कटा हुआ
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच आमचूर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके जीरा, लहसुन, अदरक और महक आने तक भूने।
- प्याज़ डालें और 2-3 मिनिट तक भूने। भिन्डी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब कच्चा आम डालकर मिलाएँ।
- लाल मिर्च पावडर, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- भिन्डी के मिश्रण को पैन में फैला दें और 3-4 मिनिट तक पकने दें।
- सर्विंग बाउल में निकालकर गरमागरम परोसें।