New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/42135350a1740d24f05a8712b1b3a17ec71a13b939bb6829fdfaf689147d4e7e.jpg)
मुख्य सामग्री | अर्बी |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री भरवन अर्बी
- ४०० ग्राम अर्बी
विधि
- अर्बी को छीलें और हर एक में बीचों बीच चीर लगायें पर ध्यान रहे कि अर्बी पूरी न कट जाये।
- लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर, आमचूर, गरम मसाला पावडर और नमक को मिला लें।
- इस मसाले को अर्बी में भर दें। बचा हुआ मसाला अलग रखें। तेल को प्रेशर कुकर में गरम करें। अर्बी डालें और हल्का भूरा होने तक भूनें।
- ऊपर से बाकी मसाला छिड़क दें। फिर डालें आधा कप पानी और एक सीटी आने तक पकायें।
- कुकर ठंडा होने पर खोलें। कटे हुए हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।