New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/708d60f84e3ec797918b34b1057f4843aa53602532c11e53cdffebebf1fdc091.jpg)
मुख्य सामग्री | भिंडी, बेसन |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बेसनवाली भिंडी
- ८-१० भिंडी
- ४ बड़े चम्मच बेसन
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच आमचूर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कलौंजी
विधि
- भिंडी के तिरछे पतले स्लाइस काट लें।
- एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। प्याज़ को स्लाइस करें।
- पैन में जीरा और प्याज़ डालें और प्याज़ नरम हो जाने तक भूनें।
- इसमें डालें भिंडी, नमक, धनिया पावडर, हल्दी पावडर और लाल मिर्च पावडर।
- टौस कर के मिक्स करें और 3-4 मिनिट, चलाते हए, पकाएं।
- फिर डालें बेसन और टौस करें। आमचूर डालें और मिला लें।
- कलौंजी डालकर मिलाएं। चम्मच चलाते हुए भिंडी को पकायें।
- नमक चख लें। गरमागरम बेसनवाली भिंडी परोसें।