बेसन बर्फी

झट से बनने वाली बेसन और मेवे की बर्फी

New Update
मुख्य सामग्रीबेसन, इलाइची का पावडर
क्यूज़ीनउत्तर प्रदेश
कोर्समिठाई
तैयारी का समय11-15 मिनट
खाना पकाने के समय16-20 मिनट
सर्विंग्स4
स्वादSelect Taste
खाना पकाने का स्तरमध्यम
अन्यशाकाहारी

सामग्री बेसन बर्फी

  • २ कप बेसन
  • १/२ छोटी चम्मच इलाइची का पावडर
  • १०-१२ पिस्ते लम्बे पतले स्लाइस कटे हुए
  • १०-१२ आलमंड/बादाम लम्बे पतले स्लाइस कटे हुए
  • १ कप पिसी हुई चीनी
  • देसी घी १ कप + ग्रीज़ करने के लिए

विधि

  1. पिस्ता और बदाम के पतले स्लाइस काट लें। एक नॉन स्टिक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें डालें बेसन और धीमी आँच पर, लगातार चलाते हुए, दस से पन्द्रह मिनट तक भूनें या जबतक बेसन का रंग बदलने लगे और महक आने लगे।
  2. इलाइची पावडर, बदाम और पिस्तों के स्लाइस डालकर मिला लें। आँच से उतार लें और ठंडा होने दें। फिर पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  3. एक ट्रे पर थोड़ा घी लगाएँ, उसपर बेसन का मिश्रण डालकर समान फैला दें। ठंडा होने दें फिर चौकोर या डायमन्ड आकार के टुकड़े काटें और परोसें। इन्हें एयरटाइट कन्टेनर में रखें।
  4. मात्रा: 300 ग्राम