New Update
मुख्य सामग्री | बेसन, हींग |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बेसन के पूड़े
- ३ कप बेसन
- चुटकी हींग
- १/२(आधा) छोटे चम्मच हल्दी का पावडर
- १ बड़े चम्मच अदरक-लहसुन-हरी मिर्च की पेस्ट
- २-३ कप छास
- स्वादानुसार नमक
- १ कप चीज़ घिसा हुआ
- १ कप बूंदी
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- १ कप पनीर घिसा हुआ
- पकाने के लिये ऑइल
विधि
- एक नॉन स्टिक तवा गरम करने रखें।
- बेसन, हींग, हल्दी पावडर, अदरक-लहसुन-हरी मिर्च पेस्ट को एक बाउल में डालकर मिला लें।
- छास और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें ताकि कोई गुठली न रहे। चीज़, खारी बूंदी और हरा धनिया एक दूसरे बाउल में डालकर मिला लें।
- उसमें पनीर भी डालें और मिला लें।
- प्रत्येक पूड़े के लिए तवे पर ½ छोटा चम्मच तेल लगाएँ, कड़छी भर बेसन का घोल डालकर फैलाएँ और पतले पूड़े का आकार दें।
- पूड़े पर चीज़ का मिश्रण फैलाएँ। चारों तरफ 1 छोटा चम्मच तेल डालें और निचला भाग सुनहरा होने तक पकाएँ।
- पूड़े को मोड़ कर सर्विंग प्लेट पर रखें और गरमागरम पोरोसें।