New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/28c668d25953e5e7dddf9a12c159bcf9576de1e0683a9c0fbe35c2647b49078e.jpg)
मुख्य सामग्री | मोटा बेसन का आटा, कसा हुआ नारियल |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बेसन और नारियल शीरा
- १/४(एक चौथ कप मोटा बेसन का आटा
- १ कप कसा हुआ नारियल
- ४ बड़े चम्मच देसी घी
- १ कप चीनी
- १ १/२(डेड़ कप रवा/सूजी
- १५ आलमंड/बादाम
- १५ पिस्ते मोटा मोटा पिसा हुआ
- १ कप दूध
विधि
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें। दूसरे नॉन स्टिक पैन में 2½ कप पानी गरम करें, इसमें चीनी डालकर चाशनी बनाएँ। जब घी पिघल जाए, उसमें बेसन डालकर 3-4 मिनिट भूनें।
- फिर उसमें रवा डालकर भूनें जब तक मिश्रण महकने लगे और उसका रंग बदलने लगे। अब इसमें गरम चाशनी डालकर मिलाएँ, ढक कर मध्यम आँच पर पकाएँ जब तक सब पानी सोख जाए।
- दूसरे नॉन स्टिक पैन में नारियल डालकर मध्यम आँच पर लगातार चलाते हुए भूनें जब तक उसका रंग बदलने लगे और महक आने लगे। फिर उसमें पीसा बादाम और पिस्ते डालें और भूनें।
- इस मिश्रण को शीरा में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब दूध डालकर मिलाएँ जब तक सब दूध सोख जाए। शीरा सर्विंग प्लेट में निकाल लें और ऊपर से थोड़ा पिस्ता पावडर छिड़कें और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 3569 |
कार्बोहाइड्रेट | 531.4 |
प्रोटीन | 29.9 |
फैट | 90.4 |
फाइबर | Iron: 10 |