New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d7cd039d32686b92398e817fd497c45269e7fa139668271e64694e7b0523055c.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्राउन शुगर, मैदा |
क्यूज़ीन | साउथ ऍफ्रीकन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री बेन्ने वेफर्स
- १/२ कप ब्राउन शुगर
- १/४ कप मैदा
- ३ बड़े चम्मच सफेद तिल
- ३ बड़े चम्मच मक्खन
- १/२ अंडा
- १ चुटकी नमक
- १ चुटकी बेकिंग पावडर
- १/४ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करने रखें। एक बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन शिट रखें। एक बाउल में ब्राउन शुगर और मक्खन डालकर इलेक्ट्रिक बीटर से फेंटें।
- उसमें अन्डा डालकर अच्छी तरह फेंटें। उसी बाउल में मैदा, नमक और बेकिंग पावडर साथ में छानकर डालें और अच छी तरह मिलाएँ।
- उसमें वॅनिल्ला ऍसेन्स और तिल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण के छोटे छोटे समान हिस्से करें और बेकिंग ट्रे पर रखें।
- ट्रे को गरम ऑवन में रख कर दस से बारह मिनट तक बेक करें। ऑवन में से ट्रे को निकालें औरठंडा होने दें। परोसें या एयर टाय्ट कन्टेय्नर में रखें।