New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/adad14fa415021185c73b731bdb6f98f497e60e1027c8803bf5b2c64575a4f1b.jpg)
मुख्य सामग्री | चुकन्दर, लाल वॉशिन्गटन ऐपल्स् |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सलाद |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बीटरूट ऐण्ड ऐपल सैलड
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक चुकन्दर उबालकर, छीलकर छोटे टुकड़ों में कटे हुये
- १ - १ १/२ लाल वॉशिन्गटन ऐपल्स् छोटे टुकड़ों में कटे हुये
- १ बड़ा चमचा मस्टर्ड पेस्ट
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- २ बड़े चम्मच शहद
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- १ बड़ा चमचा ऑलिव आइल
- ४ स्वास्थ्यवर्द्धक पापड़
- स्वादानुसार ताज़े आरुगूला के पत्ते
विधि
- एक बाउल में वॉशिन्गटन ऐपल्स्, चुकंदर, कासुंदी मस्टर्ड पेस्ट, कुटी हुई काली मिर्च, शहद, निंबु का रस और ऑलिव आइल और अच्छे से मिलायें।
- फिर हर पापड़ को आंच पर रख कर सेंक लें और तुरंत एक कांच के बाउल में रख कर दबायें ताकि वे उसका आकार ले लें। ये हैं पापड़ शेल्स्।
- अब पापड़ शेल्स् को एक प्लैटर पर रखें उनमें डालें थोड़े तोड़े हुये आरुगूला के पत्ते और ऊपर से डालें चुकंदर-ऐपल का मिश्रण।
- फिर ऊपर से डालें थोड़ा सा चुकंदर-ऐपल के मिश्रण का जूस और तुरंत परोसें।