New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/6ac2fda7085ae7da5d2e37518dda0cb4bc81a543ada31cab5163a4872f024b67.jpg)
मुख्य सामग्री | चुकन्दर , प्याज़ |
क्यूज़ीन | चेत्तिनाद |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ३.३०-४ घंटा |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बीटरूट वडे
- १ चुकन्दर उबालकर छिला हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ कप चने की दाल ४ घन्टों तक भिगोकर छाना हुआ
- १ इन्च अदरक छिलकर स्लाइस किया हुआ
- ४-५ लहसुन लौंग
- २ सूखी लाल मिर्च तोडी हुई
- १ छोटा चम्मच सौंफ
- १०-१२ कड़ी पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़ा चमचा चावल का आटा
- तलने के लिए ऑइल
विधि
- बीटरूट को कद्दुकस करके एक बाउल में डालें। प्याज़ को दरदरा काटें। चना दाल, अद्रक, लहसून, सूखी मिर्चें, सौंफ, कढी पत्ते, नमक और 2 बड़े चम्मच पानी साथ में दरदरा पीसें।
- इस मिश्रण को बीटरूट के साथ मिलाएँ। फिर प्याज़ और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। अपने हथेलियों को गीला करें, बीटरूट के मिश्रण के समान हिस्से करके उँगलियों से थपथपाकर गोल वडे बनाएँ।
- इस वडों को गरम तेल में डालकर तलें जबतक वे दोनो तरफ से भूरे और करारे हो जाए।
- तेल में से निकालकर ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। वडों को सर्विंग प्लेट पर रख कर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 913 |
कार्बोहाइड्रेट | 154.2 |
प्रोटीन | 46.9 |
फैट | 12.3 |