New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/aa6ae17c263a86bba792c8a351a8e79c2453cf7ae821ebf6ec07b3982715e7fd.jpg)
मुख्य सामग्री | चुकन्दर, प्याज़ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बीटरूट सूप
- ३ मध्यम आकार चुकन्दर कटे हुये
- २ मध्यम आकार प्याज़ कटे हुये
- १-२ बड़े चम्मच तेल
- ३ तेज पत्ते
- १/२ लौकी / दूधी कटे हुये
- २ मध्यम आकार गाजर कटे हुये
- ६-८ लहसुन की कलियाँ मैश किया हुआ
- १ छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करके उसमें डालें तेज पत्ते, प्याज़ और चुकन्दर और मिला लें।
- फिर डालें लौकी, गाजर, लहसुन की कलियाँ, कुटी काली मिर्च और नमक और मिला लें। 4 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें। कुकर को ढक कर 2-3 सीटी आने तक पकने दें।
- प्रेशर पूरी तरह उतर जाने पर ढक्कन खोलें, थोड़ा ठंडा करके बारीक पीस लें। फिर इसे एक बाउल में छान लें।
- एक नॉन स्टिक पैन गरम करें, उसमें यह सूप डालें, आवश्यकतानुसार पानी डालें और उबाल लें। सर्विंग बाउलों में डालकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 625 |
कार्बोहाइड्रेट | 9.8 |
प्रोटीन | 76 |
फैट | 31 |
फाइबर | Choline- 1062mg |