New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b9321911c693c60aca15e839377b756aa3c9638767a7fa302f8eb5a91e0d041f.jpg)
मुख्य सामग्री | चुकन्दर, हंग कर्ड / दही का चक्का |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बीटरूट एन्ड योघर्ट चीज़ पाइल्स
- २ चुकन्दर पानी में नमक के साथ उबाल कर छीले हुए
- १ कप हंग कर्ड / दही का चक्का
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा पार्सले बारीक कटा हुआ
- सजाने के लिये पिस्ते कटा हुआ
- सजाने के लिये ताज़ा पार्सले
विधि
- एक बाउल में दही, नमक, काली मिर्च पावडर और कटी पार्सले डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस दही के मिश्रण को एक पाइपिंग बैग में डालें जिस पर नॉज़ल लगा हो और रेफ्रिजरेटर में ठंडा होने रखें।
- चुकंदर पर कुकी कटर रख कर सिलिन्डर काटें और फिर उनके मोटे स्लाइस काटें। एक प्लैटर पर 5-6 स्लाइस रखें, उनके बीच में दही का मिश्रण पाइप करें। फिर उन पर एक और चुकंदर का स्लाइस रखें और उनके ऊपर भी थोड़ा दही का मीश्रण पाइप करें। कटे पिस्ते और पार्सले से सजाकर परोसें ।