New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3736939ec19fd620b309f7518417064339c03d3dadd12007f1973705a5605fac.jpg)
मुख्य सामग्री | बीयर, बॉम्बे डक |
क्यूज़ीन | मुम्बई |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री बीअर बॅट्टर फ्राईड बॉम्बे डक
- १/२(आधा) कप बीयर (ठंडा)
- ८ बॉम्बे डक
- २०० ग्राम मैदा
- १ बड़ा चमचा कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- नींबु का रस
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- मैदा, कॉर्नफ्लावर, नमक और कुटी काली मिर्च छानकर एक बाउल में डालें। उसमें ठंडा बीअर डालकर अच्छी तरह फेंटें। 5 मिनट के लिये रहने दें।
- बॉम्बे डक को एक टॉवेल पर रख कर हल्के से पोंछकर सूखाएँ। उनपर नींबू का रस और नमक छिडक कर समान फैलाएँ।
- एक गहरे पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। बॉम्बे डक को बीअर के घोल में डुबोएँ और सावधानी से गरम तेल में डालकर तेज़ आँच पर सुनहरा होने तक तलें।
- तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। तारतारे सॉस के साथ या फ्रेन्च फ्राइस के साथ गरमागरम परोसें।