New Update
मुख्य सामग्री | फ्रेंच बीन्स, गाजर |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बीन्स कैरट पोरियल
- ३०० ग्राम फ्रेंच बीन्स कटा हुआ
- स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर बारीक कटा हुआ
- ६ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- १ सूखी लाल मिर्च
- ८-१० कड़ी पत्ते
- चुटकी हींग
- १/२(आधा) इंच टुकड़ा अदरक कटा हुआ
- २ प्याज़ कटा हुआ
- १ हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १ कप कसा हुआ नारियल
विधि
- एक गहरे माइक्रोवेव कटोरे में पानी लें। इस पर स्टीमर बास्केट रखें। बीन्स और गाजर इसमें रखकर थोड़ा सा पानी छिड़क दें और माइक्रोवेव में तीन-चार मिनिट स्टीम करें।
- नौन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। इसमें राई डालें और फूटने दें। सूखी लाल मिर्च डालकर आधा मिनिट भूनें।
- फिर कड़ी पत्ते डालकर आधा मिनिट और भूनें। हींग, अदरक, प्याज़ और हरी मिर्च डालें और दो-तीन मिनिट भूनें।
- पकी हुई बीन्स और गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मध्यम आँच पर ढककर दो मिनिट पकने दें।
- ढक्कन हटाएँ, नमक और नारियल डालकर मिला दें और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 310 |
कार्बोहाइड्रेट | 15.80 |
प्रोटीन | 2.08 |
फैट | 32.50 |
फाइबर | 3.65 |