New Update
मुख्य सामग्री | ताज़े बेसिल के पत्ते, आलमंड पेस्ट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बेसिल आमंड सूप
- ८-१0 ताज़े बेसिल के पत्ते कटा हुआ
- १ कप आलमंड पेस्ट
- १ बड़ा चम्मच मक्खन
- १ १/२ बड़े चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- स्वादानुसार सफेद मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, उसमें अदरक-लहसून पेस्ट डालकर महक आने तक भूनें। बदाम का पेस्ट डालकर आधा मिनट तक भूनें।
- व्हाइट पेप्पर पावडर, नमक और पाँच कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मिश्रण को उबलने दें। आँच को धिमी करें, दो से तीन मिनट तक पकने दें।
- क्रीम और बेसिल के पत्ते डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और दो मिनट तक पकने दें। ब्रेड स्टिक्स के साथ गरमागरम परोसें।