New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0c70402aa061511fb7711e023a4f6a28ae58e05877d3d0adddb50fa1613ed3c4.jpg)
मुख्य सामग्री | पके हुए इलाइची केले, लाल कद्दू/ भोपला |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बनाना ऍन्ड रॅड पम्पकिन फ्रिट्टर्स
- ४ पके हुए इलाइची केले
- १/२(आधा) कप लाल कद्दू/ भोपला
- १ १/२(डेड़ कप मैदा
- २ बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- २ बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- तल ने के लिए ऑइल
- स्वादानुसार चॉकलेट सौस
विधि
- एक बड़े मिक्सिंग बाउल में मैदा डालें, फिर उसमें कॉर्नस्टार्च, बेकिंग सोडा, चीनी, वॅनिल्ला एसेन्स, कद्दु की प्यूरी और आवश्यकतानुसार दूध डालकर अच्छी तरह फेंटकर गाढा घोल बनाएँ।
- कुछ मिनटों तक घोल को रहने दें। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। केलों को छिलकर तिरछे मोटे स्लाइस करें।
- हर स्लाइस को घोल में डुबोएँ, अधिक घोल छिडक दें और गरम तेल में डालकर सुनहरे होने तक तलें। तेल में से निकालकर ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें।
- फिर उन्हें सर्विंग प्लेट पर रखें, उनपर कुछ पीसी चीनी और चॉकोलेट सॉस छिडकें और गरमागरम परोसें।