New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/22836c9954a037893af2dcc1a60a3979701fd92e230c8bb29ab3848e852dc0b1.jpg)
| मुख्य सामग्री | बाल्स्मिक विनेगर/सिरका, हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट |
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
| कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
| तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
| खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | मसालेदार |
| खाना पकाने का स्तर | निम्न |
| अन्य | मांसाहारी |
सामग्री बाल्सामिक चिकन
- १/२ कप बाल्स्मिक विनेगर/सिरका
- ४ हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट आधे किए हुए
- ३ बड़े चम्मच लहसुन
- स्वादानुसार नमक
- १/२ छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च कुटी
- २ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ पतले स्लाइस किए हुए
- ८-१० चेरी टमाटर आधे किए हुए
- १/२ कप चिकन स्टॉक
- १ छोटा चम्मच चीनी
- ६-८ ताज़े बेसिल के पत्ते
- १ छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
विधि
- चिकन ब्रेस्ट के दोनो तरफ लहसून, नमक और कुटी काली मिर्च रगडें। ए
- एक नॉन स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें और उसमें चिकन डालकर दोनो तरफ तीन से चार मिनट तक भूनें या जबतक दोनो तरफ समान सुनहरे हो जाए।
- अब प्याज़ डालकर भुनें जबतक प्याज़ सुनहरे हो जाए। फिर चेरी टॉमेटॉज़, बाल्सामिक विनेगर और चिकन स्टॉक डालकर मिलाएँ और लगभग पन्द्राह मिनटों तक धिमी आँच पर पकाएँ।
- अब चीनी, तोडे हुए बेसिल के पत्ते और रॅड चिल्ली फ्लेक्स डालकर मिलाएँ और पकाएँ जबतक ग्रेवी गाढी हो जाए। गरमागरम परोसें।