New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/78fad07bf6ca3ced381a37a85d2eb13f1d46bdfa5bf6b52790f9a45a70a3c09e.jpg)
मुख्य सामग्री | दही, कन्डेंस्ड मिल्क |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बेक्ड वैनिला योगर्ट
- २०० ग्राम दही
- २०० ग्राम कन्डेंस्ड मिल्क
- २ बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम
- स्वादानुसार रेड करंट जैम
विधि
- ओवन को 200 डिग्री सैंटिग्रेड तापमान पर गरम करने रखें।
- दही और कंडेंस्ड मिल्क को साथ में फेंट लें। क्रीम डालकर थोड़ा और फेंट लें।शौट ग्लास बेकिंग ट्रे में रखें।
- दही के मिश्रण से सभी ग्लास ¾ भर लें। थोड़ी थोडी़ रैड करंट जैम सभी ग्लास में डालें।
- ट्रे में थोड़ा सा पानी डालें और गरम ओवन में रख दें। 15-20 मिनिट बेक करें।
- पहले आम तापमान (रूम टेंम्प्रेचर) तक ठंडा करें और फिर फ्रिज में अच्छी तरह ठंडा करके सर्व करें।