New Update
मुख्य सामग्री | मेथी, पालक के पत्ते |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बेक्ड मेथी एन्ड पालक पूरी
- १/२(आधा) कप मेथी बारीक कटा हुआ
- १ कप पालक के पत्ते बारीक कटा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) कप जवार का आटा
- १/२(आधा) कप बाजरे का आटा
- आटा
- १ बड़ा चमचा अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) कप दही
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। पालक, मेथी, हल्दी पावडर और नमक एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अधिक पानी निचोडकर निकालें और मिश्रण को दूसरे बाउल में डालें।
- उसमें जवारी का आटा, बाजरे का आटा, गेहुँ का आटा, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पावडर, दही डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आवश्यकतानुसार गरम पानी डालकर लोई गूंदे।
- लोई के समान हिस्से बनाकर उनके गोले बनाएँ। हर गोले पर सूखा आटा छिडक कर पूरियाँ बेलें।
- पूरीयों को बेकिंग ट्रे पर रखें और गरम ऑवन में 5-6 मिनट तक बेक करें। सर्विंग प्लेट पर सजाकर परोसें।