New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/da866b94f3204b2d08963b47854be17ca48f19067866bac7ad8fb596e9307491.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट, नमक |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री बेक्ड चिकन फिन्गर्स
- ४ हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट लम्बी पट्टी में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
- १ छोटा चम्मच मस्टर्ड पावडर
- १ छोटा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- १/४(एक चौथ कप आटा
- १/२(आधा) कप कॉर्नफ्लेक्स
- ३/४ कप आलमंड/बादाम सलाइस किया हुआ
- २ छोटे चम्मच अंडे की सफेदी
विधि
- ओवन को 180° सेल्सियस तक गरम होने रख दें।
- चिकन फिन्गर्स को एक बाउल में रखें, उसमें डालें नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 छोटा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, ½ छोटा चम्मच मस्टर्ड पावडर, लहसुन और नींबु का रस और अच्छी तरह मिला लें।
- एक दूसरे बाउल में आटा, नमक, बची हुई लाल मिर्च पावडर, बची हुई कुटी काली मिर्च और बचा हुआ मस्टर्ड पावडर मिला लें।
- कॉर्नफ्लेक्स को क्रश कर लें, उसमें आटे का मिश्रण और बादाम डालकर अच्छी तरह मिला लें। चिकन फिन्गर्स में ऍग व्हाइट डालकर मिला लें।
- फिर उन्हें आटे के मिश्रण में लपेट लें और अतिरिक्त हटा दें। एक बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन शीट रखें, उसपर चिकन फिन्गर्स को रखें, उनपर एक्सट्रा वरजिन ऑलिव ऑइल लगाएं।
- ट्रे को गरम ओवन में रखें और 15-20 मिनिट तक बेक करें। गरमागरम परोसें।