New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5b298819b4c835483d20d1ffb2839a3fe20b6c66ef745c13be4139992197e4f0.jpg)
मुख्य सामग्री | बाजरा, चावल का आटा |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बाजरा राइस ऐण्ड मूंग स्प्राउट चीला
- १ कप बाजरा भिगोया हुआ
- २ बड़े चम्मच चावल का आटा
- १/२(आधा) कप अंकुरित मूंग
- २-३ हरी मिर्च बारीक कटी हुईं
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हींग
- १ इन्च अदरक जुलियेन्स् में कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- २ बड़े चम्मच दही
- ३ बड़े चम्मच बेसन
- स्वादानुसार नमक
- ऑइल ड्रिज़ल करने के लिये + आवश्यक्तानुसार
विधि
- बाजरा, अंकुरित मूंग, हरी मिर्च, हींग, अदरक, धनिया पावडर, हल्दी पावडर और दही को एक साथ पीसकर एक महीन मिश्रण बना लें और इसे एक बाउल में रख दें।
- एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। फिर पीसे हुये मिश्रण में डालें बेसन, चावल का आटा, नमक और थोड़ा पानी और अच्छे से मिलाकर एक समूद बैटर बना लें।
- अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और एक टिशु से पोंछ दें। फिर उस पर एक कढ़छीभर बैटर डालें और उसे एक पतले डिस्क में फैलायें।
- किनारों पर थोड़ा सा तेल ड्रिज़ल करें और डिस्क के दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। फिर फोल्ड करें और गरम-गरम परोसें।