New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d3b4e8beda81dd3b0decff530d6495f5fddbf215f293cfc8d9af5a4aeadfd452.jpg)
मुख्य सामग्री | बाजरा, मूंग दाल |
क्यूज़ीन | तमिलनाडु |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ५-६ घंटा |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बाजरा पॉन्गल
- १ कप बाजरा रातभर गुनगुने पानी में भिगोया हुआ
- १ कप मूंग दाल 1 घन्टे तक भिगोई हुई
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १ बड़ा चमचा घी
- ४-५ लौंग
- २-४ बड़ी इलाइची
- ३ तेज पत्ते
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच काली मिर्च
- १ छोटा चम्मच अदरक
- २-३ हरी मिर्च कटी हुई
- १०-१२ काजू
- स्वादानुसार नमक
- हरि मिर्च और तिल की चटनी
विधि
- बाजरा को पानी में से छानकर दरदरा पीसें। एक प्रेशर कुकर में तेल और घी गरम करें, उसमें लौंग, बड़ी इलायची, तेज़ पत्ते, ज़ीरा, काली मिर्च, अद्रक और हरि मिर्च डालकर महक आने तक भूनें।
- फिर काजू डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब बाजरा और धुली मूंग दाल पानी के साथ (जिसमें वह भिगोई हुइ है) डालें। फिर नमक डालकर मिलाएँ।
- 5 कप (1 लिटर) पानी डालकर मिलाएँ। कुकर को ढक दें और तेज़ आँच पर 1 सिटी आने तक पकाएँ। फिर आँच धिमी करके 15-20 मिनट तक पकाएँ। कुकर का ढक्कन हटाएँ जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए।
- सर्विंग बाउल में डालें और हरि मिर्च और तिल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1524 |
कार्बोहाइड्रेट | 209.3 |
प्रोटीन | 46.4 |
फैट | 10.5 |