New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/440780f02d6f404d497f7f1374567ad9d2ddbabac97cfd084eddd44d917f609d.jpg)
मुख्य सामग्री | आलमंड/बादाम, पिस्ते |
क्यूज़ीन | मुगलई |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २.३०-३ घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बादाम पिस्ता कुल्फी
- १२-१५ आलमंड/बादाम मोटा मोटा कुटा हुआ
- १५-२० पिस्ते मोटा मोटा कुटा हुआ
- १ चुटकी केसर
- १ १/२(डेड़ दूध
- ४०० ग्राम कन्डेंस्ड मिल्क
- १/४(एक चौथ कप खोवा / मावा घिसा हुआ
विधि
- एक मोटे तलिए वाले नॉन-स्टिक पैन में दूध गरम करें। जैसे ही उबाल आये, केसर डालें, आंच को कम करें और चम्मच चलाते हुए दूध को घटाएं।
- जब घट कर आधा हो जाये, कंडेंस्ड मिल्क, बादाम और पिस्ते डालकर अच्छी तरह से मिला लें। तीन से चार मिनिट तक चम्मच चलाते हुए पकाएं।
- पैन को आंच से हटा लें, फिर अलग रखें और ठंडा होने दें। फिर डालें खोवा और अच्छी तरह से मिला लें।
- कुल्फी बनाने के सांचों में डालकर फ्रीज़र में जमने के लिए रखें। फिर निकालें और तुरंत परोसें।