New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/82447f14b454a8387f9651da6c4804153c98ca478961593841b8c98ccc4bb950.jpg)
मुख्य सामग्री | गेहूँ का आटा, गोंद |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ५१-६० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आटा और डिन्क के लड्डू
- १ कप गेहूँ का आटा
- २ बड़े चम्मच गोंद
- १/२(आधा) कप घी
- २ बड़े चम्मच खसखस/पोस्तो
- चुटकी इलाइची का पावडर
- १ कप पिसी हुई चीनी
- २ बड़े चम्मच आलमंड/बादाम
- २ बड़े चम्मच पिस्ते
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें आटा डालकर सुनहरा होने तक और महक आने तक भूनें।
- फिर उसे एक पैन में निकालकर एक प्लेट पर रखें। उसमें खसखस, डिन्क और इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और समान तापमान तक ठंडा होने दें।
- अब पीसी चीनी, बदाम और पीस्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण के समान हिस्से करके उनके लड्डू बनाएँ। परोसें।