New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a3e14f19709608ded34a30ec0f4bce163aaeed2678e544561d7ce49b10c6be99.jpg)
| मुख्य सामग्री | ऐस्परैगस / शतावरी, आरबोरिओ राइस |
| क्यूज़ीन | इटालियन |
| कोर्स | चावल |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ऍस्पॅरागस रिसोटो
- ५-६ ऐस्परैगस / शतावरी
- १ १/२(डेड़ कप आरबोरिओ राइस
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- १ बड़ा चमचा ऑलिव आइल
- १ छोटा चम्मच लहसुन कटा हुआ
- बड़े चम्मच पारमेज़ान चीज़
- १/४(एक चौथ कप वाइट वाइन
- ४ कप वेजिटेबल स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काली मिर्च कुटा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें, उसमें आधा बड़ा चम्मच मक्खन और लहसून डालकर दो मिनटों तक भूनें।
- फिर प्याज डालकर मिलाएँ और दो मिनटों तक भूनें। अब आर्बोरियो चावल डालकर मिलाएँ और दो मिनटों तक भूनें। एक दूसरा नॉन स्टिक पैन गरम करें, उसमें आधा कप पार्मेज़ान चीज़ डालकर पकाएँ जबतक चीज़ करारा हो जाए। पहले पैन में व्हाइट वाय्न डालकर मिलाएँ और तीन मिनटों तक पकाएँ।
- फिर दो कप वेज़िटेबल स्टॉक डालकर मिलाएँ और ढक कर पकाएँ। ऍस्पॅरागस के उपरी भाग को छांटें और अलग रखें फिर बचा भाग काटें। पैन में बचा स्टॉक डालें, ढक कर पकाएँ जबतक चावल बस पक जाएँ पर नरम ना हो जाए। एक बाउल में थोडा पानी लें, उसमे कटा ऍस्पॅरागस डालकर माइक्रोवेव ऑवन में तीस सेकन्ड तक गरम करें।
- ऑवन से बाहर निकालें, छानकर रखें। पक रहे रिसोटो में तीन बड़े चम्मच पार्मेज़ान चीज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नमक, कुटी काली मिर्च, बचा मक्खन और ऍस्पॅरागस डालें।
- अच्छी तरह मिलाकर एक मिनट तक पकाएँ। रिसोटो को एक सर्विंग डिश में डालें, करारा पार्मेज़ान चीज़ और अलग रखे ऍस्पॅरागस से सजाकर तुरन्त परोसें।