New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/54f5ac856c3d1daa851c5f6668f213f10e3fddb7681fc017bd1778d5618ce597.jpg)
मुख्य सामग्री | गोल्डन अप्रीकौट , मक्खन |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री एप्रिकॉट अपसाइड डाउन पुड्डिंग
- २०० ग्राम गोल्डन अप्रीकौट सूखा
- १२५ मक्खन
- १ कप आटा छिड़कने के लिए
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
- १२५ ग्राम ब्राउन शुगर
- १ अंडा टुकडे़ किये हुए
- ३ बड़े चम्मच दूध
- ४ बड़े चम्मच शहद
- २०० ग्राम टिन्ड आड़ु कटा हुआ
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करने रखें। अल्यूमिनियम केक टिन में थोड़ा मक्खन लगाएँ और थोड़ा सा आटा छिड़कें।
- आटा, बेकिंग पावडर और दालचीनी पावडर को साथ में एक बाउल में छान लें।
- मक्खन और ब्राउन शुगर को एक बाउल में अच्छी तरह फेंट लें जबतक यह मिश्रण एकदम हल्का हो जाए।
- अब अन्डा डालकर फेंटते रहें। छाना हुआ मिश्रण डालकर मिला लें। अब दूध डालकर मिला लें। केक टिन में शहद डालकर फैला दें।
- एक बाउल में एप्रिकॉट और पीच डालकर मिला लें फिर इसे केक टिन में शहद के ऊपर फैला दें।
- इनपर केक का घोल डालें और फैला दें। टिन को हल्का सा थपथपाएँ। फिर गरम ओवन में रख कर 30-40 मिनिट तक बेक करें।
- ओवन में से निकालकर केक को एक प्लेट पर उल्टा रखें, स्लाइस करके परोसें।