New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e78fbb68df5e79055db26e7a0bca55de6e258a93fd9bbeb31f3b6787bd237452.jpg)
| मुख्य सामग्री | सेब, दूध | 
| क्यूज़ीन | हैदराबादी | 
| कोर्स | डेसर्ट | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मीठा | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री एप्पल गोडुमा पायसम
- १ सेब
- २ कप दूध
- १/२(आधा) कप चीनी
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- ३ बड़े चम्मच घी
- १/२(आधा) कप दलिया/ लापसी
- ८-१० काजू दो हिस्सों में कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा किशमिश
- ३-४ ताज़े पुदीने के पत्ते
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में दूध और चीनी मिला लें। छोटी इलायची पावडर डालें और उबलने रखें।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में 1½ बड़े चम्मच घी गरम करके उसमें डालें दलिया और मध्यम आँच पर भूनें जबतक दलिया हल्का भुरा हो जाए।
- जब दूध उबलने लगे उसमें भूना दलिया डालें और अच्छी तरह मिला लें और पकाएँ जबतक पायसम गाढा होने लगे।
- सेब को छिलकर काटें और पायसम में डालकर पकने दें।
- बचा हुआ घी एक छोटे नॉन स्टिक पैन में गरम करके उसमें डालें काजू और किशमिश और भूनें।
- यह भी पायसम में डालें और अच्छी तरह मिला लें। 2-3 मिनट तक पकने दें।
- जब पायसम समान तापमान तक ठंडा हो जाए तब रेफ्रिज़्रेटर में एकदम ठंडा होने रखें। कुछ सेब के स्लाइस और पुदिने के पत्तों से सजाकर परोसें।